भोपाल : भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट प्रबंधन ने हवाई जहाज में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी (Advisory) जारी की है। जिसके तहत अब यात्रियों को हवाई यात्रा करने के लिए करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। पहले यात्री विमान के टेकऑफ से करीब आधा और एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचते थे। लेकिन अब उन्हें 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना अनिवार्य कर दिया है।
इस वजह से लिया फैसला
दरअसल, एयरपोर्ट प्रबंधन ने 15 अगस्त को देखते हुए फिजिकल सिक्योरिटी चेकिंग को बढ़ा दिया है। राजा भोज एयरपोर्ट की बात करें तो यहां रोजाना करीब 4-5 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में चेकिंग के लिए 45 मिनट का समय पर्याप्त नहीं था। इस कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 90 मिनट कर दिया गया है। हालांकि पहले यह समय 45 मिनट था।
20 अगस्त तक लागू किया गया नियम
एयरलाइन्स ने व्यवस्था को लेकर कहा कि सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जारी गाइड लाइन्स के अनुसार नियम आज से लागू कर दिया गया है। जो की 20 अगस्त तक लागू रहेगी। ऐसे में जिन्हें हवाई सफर करना है, उन्हें नियमों का पालन करना पड़ेगा। हालांकि 20 अगस्त के बाद से व्यवस्था पहले जैसे यथावत हो जाएगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने आगे कहा कि अगर यात्री समय पर पहुंच जाते हैं तो समय पर उनका बैगेज और लगेज की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. यात्री समय पर अपनी सीट पर जाकर बैठ सकेगा. जब सब समय पर होगा और फ्लाइट भी तय समय पर उड़ान भर सकेगी।