उज्जैन : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय मध्य प्रदश के दौरे पर है। जहां पहले दिन यानि की 17 सितंबर को नितिन नवीन इंदौर में आयोजित विभिन कार्यकमों में शामिल हुए। तो वही 18 सितंबर को नितिन नवीन उज्जैन दौरे पर रहेंगे और अलसुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। आगमन को लेकर तैयारियां जहां पूरी कर ली गई है। तो वही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहली बार उज्जैन प्रवास को लेकर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।
9:30 बजे इंदौर के लिए होंगे रवाना
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को नितिन नवीन अलसुबह 4 बजे विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेंगे और भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वे होटल लौटेंगे और सुबह करीब 9:30 बजे उज्जैन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।