MP School Holiday 2026-27: भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आधिकारिक छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होने के बाद अब पूरे साल की छुट्टियों की योजना पहले से बनाई जा सकेगी।
1 मई से शुरू होगा समर वेकेशन
जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक रहेगा। यानी छात्रों को करीब डेढ़ महीने की लंबी छुट्टी मिलेगी। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश सीमित रहेगा। शिक्षकों को 31 मई तक ही अवकाश मिलेगा और जून के पहले पखवाड़े में उन्हें स्कूल में उपस्थित होना होगा।
दशहरा और दिवाली पर मिलेगी लंबी छुट्टी
त्योहारों के दौरान भी छात्रों को अच्छी राहत दी गई है:
दशहरा अवकाश: 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 (3 दिन)
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 (5 दिन)
इन छुट्टियों से छात्रों को परिवार के साथ त्योहार मनाने का भरपूर समय मिलेगा।
सर्दियों में भी मिलेगा ब्रेक
शीतकालीन अवकाश की बात करें तो यह 31 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक रहेगा। नए साल के मौके पर छात्रों को छोटा लेकिन महत्वपूर्ण ब्रेक मिलेगा।
सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। विभाग की ओर से यह निर्देश सभी कलेक्टरों और शिक्षा अधिकारियों को भेज दिए गए हैं।
1 अप्रैल से शुरू होगा प्रवेशोत्सव अभियान
राज्य सरकार नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल से प्रवेशोत्सव अभियान भी शुरू करेगी। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और ड्रॉपआउट दर को कम करना है। सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी छात्रों को किताबें, सिलेबस और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करा दी जाए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी यह नया हॉलिडे कैलेंडर छात्रों के लिए राहत भरा है। खासकर समर वेकेशन का लंबा ब्रेक बच्चों को आराम और रिफ्रेशमेंट का अच्छा मौका देगा, वहीं त्योहारों और सर्दियों की छुट्टियां भी संतुलित तरीके से निर्धारित की गई हैं।