छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह की है। जिसकी जानकारी सामने आने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को और किसी ने नहीं बल्कि पीड़िता के भतीजों ने दिया।
सुबह करीब 9:30 बजे की घटना
जानकारी के अनुसार, सटई थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादगांय निवासी नन्नी बाई अहिरवार रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के भूरा अहिरवार, शंकर अहिरवार और उनके भतीजे वहां पहुंचे और विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में महिला के दाहिने कंधे पर गंभीर चोट आई, जबकि सीने पर भी वार किए जाने से वह बुरी तरह घायल हो गई। हाथ में भी चोटें आई हैं।
महिला के कंधे सहित हाथ पैर में आई चोट
इधर, घटना के दौरान मौक पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को बयान देते हुए महिला में बताया कि संबंधित जमीन का मामला पहले न्यायालय में विचाराधीन था और फैसला उनके पक्ष में आया था। उनका आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने हमला किया। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम और दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है।