भोपाल : मध्य प्रदेश की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अंजनी कुमार त्रिपाठी को उनके पद से हटाकर उनका पद सहायक संचालक नरेंद्र कुमार अहिरवार को सौंप दिया गया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। लंबे समय से अंजनी त्रिपाठी के खिलाफ कई तरह की शिकायत मिल रही थी। जिसको देखते हुए प्रशासन द्वारा यह फसल लिया गया।
कार्यप्रणाली पर कई बार उठ चुके है सवाल
बता दें अंजनी कुमार त्रिपाठी की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठ चुके थे। उनके खिलाफ कार्यालय में नहीं मिलने की सबसे ज्यादा शिकायत थी। साथ ही भोपाल जिला पंचायत के सदस्य भी डीईओ को हटाने के खिलाफ लामबंद हो चुके थे। त्रिपाठी का पूरा कार्याकाल ही विवादों से घिरा रहा। इस वजह से सोमवार को उनको लोक शिक्षण संचालनालय में पदस्थ करने के आदेश जारी किए।
