अयोध्या। भगवान राम (Lard Rama) का भव्य मंदिर (Mandir) बन कर लगभग तैयार (Complete) हो गया है। वर्तमान समय में पूरा देश (India) राममय हो गया है। हर कोई उत्सुक है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को वह अपनी (Seen) आंखों से देख सके।
हिन्दूओं के साथ मुस्लिम समुदाय के लोग भी भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्सुक हैं। मुस्लिम समुदाय के कुछ ऐसे लोग जिन्हें भगवान राम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ऐसे में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा दल ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ के माध्यम से यह बतायेगा कि भगवान राम सभी के हैं।
देशहित में योगदान
‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ की शुरूआत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कर दी है। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के बीच जायेंगे और यह बतायेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी ने किस तरह से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए हित का काम किया है। 3 तलाक से सरकार ने जहां मुस्लिम महिलाओं को उनका हक बताया तो वहीं सरकार की योजनाओं से यह समुदाय कितना निखर कर आगे आया है। इसकी जानकरी दी जायेगी।
इसके साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ‘शुक्रिया मोदी भाई जान अभियान’ के माध्यम से ही अयोध्या मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मुस्लिम समुदाय को जागरूक करेगा। लोगों को यह बताया जायेगा कि राम को मर्यादा पुरूषोत्तम क्यों कहा जाता है। भगवान ने त्रेतायुग में किस तरह से जनता की भलाई करते हुए राम राज्य को स्थापित किया था। वर्तमान में भगवान राम का हमारे जीवन में क्या महत्व है। जिसे अपनाते हुए देश का प्रत्येक नागरिक देशहित में अपना बेहतर योगदान दे सके।