Holi Dahan Guidelines: मार्च का महिना शुरू हो गया है। इस माह 14 मार्च को दोली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन होलीका दहन किया जाता है। होली दहन को लेकर भोपाल निगम सरकार ने शहर वासियों से खास अपील की है।
डामर सड़कों पर नही जलेगी होली
नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन डामर की सड़कों पर न किया जाए। इससे सड़कें खराब होती हैं। चूंकि ग्लोबल इंवेस्टर समिट के चलते शहर की सड़कों की मरम्मत हुई है। ऐसे में शहर के नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि होलिका दहन से डामर की सड़क को होने वाली क्षति का वह ध्यान रखें।
निगम अध्यक्ष ने लिखा आयुक्त को पत्र
हर वर्ष होलिका दहन के दौरान डामर की सड़कों पर अग्नि जलाने से करोड़ों रुपए की बनी हुई सड़कें खराब हो जाती हैं, जिससे नगर निगम और करदाताओं को भारी नुकसान होता है। इस बार होली का डांडा और दहन स्थल को डामर रहित स्थानों पर स्थापित करें, तो सड़कों की सुरक्षा के साथ-साथ परंपराओं का भी सम्मान बना रहेगा। निगम अध्यक्ष ने इस संबंध में निगमायुक्त को व्यवस्था बनाने के लिए पत्र भी लिखा है।