MP Morning News : मध्यप्रदेश में आज राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे, वहीं भोपाल में कैबिनेट बैठक, मौसम बदलाव, अपराध को लेकर अहम खबर सामने आई है।
सीएम मोहन का उज्जैन दौरा
मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह 10 बजे Bhopal से Ujjain के लिए रवाना होंगे। उज्जैन में वे Vikram University के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही उज्जैन विकास प्राधिकरण की नगर विकास योजनाओं और सिंहस्थ 2028 से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे। शाम को भोपाल लौटकर वे कैबिनेट और CCIP बैठक में हिस्सा लेंगे।
कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्ताव
भोपाल में आज शाम 5 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी, जिसमें कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों सहित एक दर्जन से अधिक एजेंडे पर चर्चा और मंजूरी दी जा सकती है।
भोपाल गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
Bhopal के चर्चित गोलीकांड मामले में मुख्य आरोपी शादाब गेट को Jalgaon से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जल्द भोपाल लाया जाएगा। उसने अशोका गार्डन इलाके में रईस लाला के बेटे पर फायरिंग की थी और बाद में Hamidia Hospital में भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।
मौसम फिर बदलेगा, बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में इसका असर देखने को मिलेगा। आज गर्मी रहेगी, लेकिन 18 से 20 मार्च के बीच मौसम बदलेगा।
नगर निगम बजट में टैक्स बढ़ने की तैयारी
भोपाल नगर निगम का बजट 23 मार्च को पेश किया जा सकता है। इसमें प्रॉपर्टी टैक्स और वॉटर टैक्स में करीब 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। साथ ही शहर में होने वाले टिकट आधारित कार्यक्रमों—जैसे सामाजिक, धार्मिक और व्यावसायिक आयोजनों—पर टैक्स लगाने की भी योजना है।
नगर निगम में फर्जी बिलों की जांच
नगर निगम की सेंट्रल वर्कशॉप से जब्त दस्तावेजों की जांच लोकायुक्त टीम ने शुरू कर दी है। चार वर्षों में फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ हो सकती है।
हाईवे निर्माण में गड़बड़ी का आरोप
इंदौर-उज्जैन हाईवे निर्माण को लेकर एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया है कि लोहे के सरिए की जगह प्लास्टिक की रॉड का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh ने भी सवाल उठाए हैं।
ईडी की कार्रवाई, कारोबारी गिरफ्तार
जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी को ईडी ने गिरफ्तार किया है। उन पर फर्जी लैब रिपोर्ट के आधार पर डेयरी उत्पादों का निर्यात कर करीब 20.59 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित करने का आरोप है। अदालत ने उन्हें 18 मार्च तक ईडी रिमांड पर भेजा है।
कांग्रेस विधायक के चुनाव पर संकट
कांग्रेस विधायक Mukesh Malhotra के निर्वाचन को शून्य घोषित किए जाने के मामले में 19 मार्च को Supreme Court of India में सुनवाई होगी। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने उनके चुनाव को अमान्य घोषित किया था। यदि 24 मार्च तक स्टे नहीं मिलता है, तो उनका निर्वाचन रद्द माना जाएगा।