Buddha Purnima 2025: इस बार बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 12 मई को मनाया जायेगा। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी विशेष महत्व है। तो वहीं, वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व विशेष फल प्रदान करने वाला बताया गया है. इस दिन ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को समर्पित होकर कोई भी धार्मिक कार्य करने पर गुरु का संपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय करने पर जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होने के साथ सभी मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं.
हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima 2025) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। क्योकि इस दिन ही गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर यदि जातक अपनी राशि के अनुसार ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वस्तुएं भेंट करें तो उनके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और संपूर्ण फल की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते है राशि के अनुसार किसी और क्या दान करना चाहिए।
बुद्ध पूर्णिमा पर राशि के अनुसार दान
मेष और वृश्चिक राशि: एक प्रसिद्ध ज्योतिषी के अनुसार बुद्ध जयंती के दिन मेष और वृश्चिक राशि वालों को ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को लाल रंग के वस्त्र, लाल रंग की मिठाई और उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली लाल वस्तुएं भेंट करने पर गुरु का संपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे उनके सभी कार्य सिद्ध हो जाएंगे.
वृषभ और तुला राशि: वृषभ और तुला राशि वाले जातकों को बुद्ध जयंती के दिन ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को सफेद रंग के वस्त्र, सफेद रंग की मिठाई, बर्फी और सफेद रंग की वस्तुएं, माला आदि भेंट करने पर लाभ की प्राप्ति होती है.
मिथुन और कन्या राशि: मिथुन और कन्या राशि वाले जातकों को अपने गुरु को हरे रंग के वस्त्र, हरे रंग की मिठाई, लौकी की लोज और हरे रंग की वस्तुएं अपने गुरु को भेंट करने पर गुरु का संपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा जिससे जीवन सार्थक हो जाएगा.
कर्क राशि: कर्क राशि वाले जातकों को बुद्ध जयंती 12 मई के दिन अपने गुरु को सफेद रंग की वस्तुएं, सफेद रंग के कपड़े, माला और उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सफेद रंग की वस्तुएं भेंट करने पर गुरु का संपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा और सभी कार्यों में आने वाली बाधा खत्म हो जाएंगी.
सिंह राशि: सिंह राशि वाले जातकों को बुद्ध जयंती 12 मई के दिन ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को लाल और पीले रंग के वस्त्र, लाल और पीले रंग की मिठाई, दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली पीले और लाल रंग की वस्तुएं ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को भेंट करने पर सभी कार्यों में सफलता मिलेगी.
धनु और मीन राशि: पंडित जी के अनुसार इन दोनों राशियों के जातकों को ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को बुद्ध पूर्णिमा 12 मई के दिन पीले रंग के वस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, पीले रंग की मिठाई आदि और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली पीले रंग की वस्तुएं भेंट करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होगी.
मकर और कुंभ राशि: वह आगे बताते हैं कि इन दोनों राशियों के जातकों को बुद्ध पूर्णिमा के दिन ज्ञान के प्रतीक अपने गुरु को गहरे रंग के वस्त्र और उनके दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुएं भेंट करने पर गुरु का संपूर्ण आशीर्वाद मिलेगा और ग्रह संबंधित सभी समस्याएं खत्म होने के साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.