कहते है प्यार की उम्र नहीं होती है। बूढ़े हो या जवान... दिल तो अभी बच्चा है... जी हां ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले में हुआ, जहां चार बहुओं की एक सास अपने 30 साल के प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इतना ही नहीं सास इतनी चालाक निकली कि अपनी बहुओं के जेवर भी अपने साथ लेकर चली गई। महिला का पति पुलिस थाने में रपट लिखने भी पहुंचा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद बुजुर्ग ने प्रदेश के मुखिया सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है।
जेवर भी ले गई सास
दरसअल, यूपी के ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में एक महिला अपने 30 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला की चार बहु है। महिला घर से फरार होते होते अपनी चारों बहुओं के महंगे जेवर भी लेकर चली गई। जब महिला के पति हरिराम पाल को पता चला की उसकी पत्नी किसी अन्य के साथ भाग गई तो वो भी शर्म से पानी पानी हो गया। बुगुर्ज ने सबसे पहले मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद वो उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।
बहूएं बोली, अब तो...
बुजुर्ग हरिराम पाल का कहना है कि उसकी पत्नी को उसी के गावं का रहने वाला कृष्णपाल झा भगा कर ले गया है। हरिराम पाल ने बताया है कि करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी घर से गायब हो गई थी। उसे लगा की वो आस पास के किसी रिश्तेदार के यहां गई होगी, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसे शक हुआ। बाद में बुजुर्ग की चारों बहुओं को पता चला की उनकी सास गांव के एक 30 साल के युवक के साथ रफूचक्कार हो गई है। इनता ही नही उनकी सास उनके गहने भी लेकर फरार हुई है। महिला की बहुओं का कहना है कि हमारा तो अब भरोसा ही उठा गया, हमे यकीन नहीं हो रहा कि हमारी सास, जिसे हम मां जैसा समझते थे, वो इस उम्र में प्रेम प्रसंग के चक्कर में पड़ गई। समाज में हमे बदनामी झेलनी पड़ रही है।
सीएम योगी तक पहुंचा मामला!
वही महिला के बुजुर्ग पति ने ललितपुर पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है। बुजुर्ग का कहना है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ भगकर और जेबर चुराने का अपराध किया है। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। पीड़ित पति का कहना है कि इस उम्र में उसका कोई सहारा नहीं है... मेरी पत्नी ने जो किया है उसके कारण उसका घर तबाह हो गया... उसकी चारों बहुएं मायके चली गई...अब मेरा क्या होगा...