Morning Breaking: सुशासन तिहार तहत मुख्यमंत्री प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवतता अभियान को शुरू करने की राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है।
सुशासन दिवस का 6 वां दिन:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार तहत प्रदेश के कई अलग-अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। दरअसल आज सुशासन दिवस का आज 6 वां दिन है। इस कड़ी में गुरूवार को वह रायपुर से सुबह 10 बजे पेंड्रा जाने के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम जनता से समाधान शिविर में सीधा संवाद करेंगे। इसके अलावा धरातल पर संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। और जिलों का औपचारिक निरिक्षन कर यहां पर जनता सीधे संवाद करेंगे। साथ ही मुंगेली कलेक्ट्रेट में सीएम साय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
सोना-चांदी के गिरे दाम :
सराफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को काफी गिरावट हुई है। जिससे चांदी की कीमतों में लगभग 1050 रुपए प्रति किलो और सोना में 1150 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है। वहीं राजधानी के सराफा बाजार में भी सोना स्टेण्डर्ड 20 कैरेट 80500 रुपए प्रति, 22 कैरेट 88200 रुपए, 24 कैरेट 95850 रुपए दस ग्राम पर कारोबार किया है। वहीं मंगलवार की बात करें तो सोना 97000 रुपए पर बंद हो गया था, और 1050 रुपए की मंदी के साथ चांदी की कीमतें 97700 रुपए पर आ गई, फिर 98750 रुपए पर चांदी के भाव बंद हुआ था।
शिक्षा गुणवतता अभियान को दी मंजूरी:
राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दरअसल मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवतता अभियान को शुरू करने की राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी है। जिसके तहत प्रदेश में शिक्षा की परिणामों और संरचना को एक नई दिशा मिल पाएगी। इस अभियान की मुख्य विशेषता स्कूलों के सोशल ऑडिट होगी। जिसके तहत सभी स्कूलों की शिक्षण प्रक्रिया, शैक्षणिक गुणवत्ता ,आधारभूत सुविधाओं और छात्रों की उपलब्धियां व शिक्षकों को उपस्थिति जैसे संकेतकों के आधार पर ही ग्रेडिंग होगी।