Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त जारी हो गई है। आज राजधानी रायपुर में सीएम के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हुए हैं। कारोबारी विजय भाटिया को 4 दिन के लिए रिमांड पर भेजे गए हैं। राजधानी में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी से लगे ग्राम नकटी में 10 दिनों से ग्रामीणों का धरना जारी है। प्रदेश के जगदलपुर में आज नक्सलवाद पर विशेष चर्चा की जाएगी।
जारी हुई महतारी वंदन की 16 वीं किश्त:
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 16 वीं किश्त जारी हो गई है। वहीं दूसरी पर प्रदेश में नए रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही पोर्टल खुलेगा। 16 माह में 10433.64 करोड़ रुपये की राशि की जा चुकी है। और 16 वीं किश्त में लगभग 69.30 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 648.24 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं।
मुख्यमंत्री साय के कार्यक्रम:
आज राजधानी रायपुर में सीएम के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हुए हैं। जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 1:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे। जहां पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद सीएम साय दोपहर 2 बजे मंत्रालय नया रायपुर पहुंचेंगे। और दोपहर 3:00 बजे ऊर्जा विभाग की बैठक लेंगे। फिर 4 बजे सुशासन एवं अभिसरण विभाग की बैठक ( सीएम डैशबोर्ड का प्रस्तुतीकरण) में भी शामिल होंगे।
रिमांड पर रहेंगे विजय भाटिया:
प्रदेश के शराब घोटाले मामले में EOW को कारोबारी विजय भाटिया की रिमांड मिली है। जिसके बाद कारोबारी विजय भाटिया को 4 दिन के लिए रिमांड पर भेजे गए हैं। जहां अब EOW शराब घोटाले मामले में पूछताछ कर सकेगी। और आगामी 6 जून तक वह रिमांड पर ही रहेंगे।
रायपुर में मिले कोविड के नए मरीज :
राजधानी में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। दरअसल रायपुर में कोविड के 6 नए मरीज मिलेपांच को हम क्वॉरेंटाइन किया गया है। वहीं एक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन किसी भी मरीज के ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। बता दें कि राजधानी रायपुर में अब तक कोविड के 9 मरीज के जिनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल एम्स भेजे जाएंगे।
ग्राम नकटी में ग्रामीणों का धरना जारी:
राजधानी से लगे ग्राम नकटी में 10 दिनों से ग्रामीणों का धरना जारी है। ग्रामीण गांव और जमीन को लेकर धरने पर बैठे हैं। दरअसल विधायक कॉलोनी बनाने के लिए गांव की जमीन स्वीकृत हुई है। जिसके लेकर ग्रामीण कलेक्टर के पास ज्ञापन देने पहुंचे थे। वहीं ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतर गई है। पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा समेत कई कांग्रेसी इसका समर्थन कर रहे हैं।
आज नक्सलवाद पर विशेष चर्चा:
प्रदेश के जगदलपुर में आज नक्सलवाद पर विशेष चर्चा की जाएगी। इसका विषय “बीजिंग से बस्तर तक” रखा गया है। इस महत्वपूर्ण आयोजन मेंगृह मंत्री विजय शर्मा शामिल होंगे, इसके अलावा फ़िल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन भी यहां पर उपस्थित रहेंगे।