दिल्ली: नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कई कलाकारों को अवार्ड दिया गया। मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को वर्ष 2023 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोहनलाल के साथ ही 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के समारोह में शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी सहित सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजित नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। जैसे ही अवार्ड के लिए मोहनलाल का नाम अनाउंस हुआ पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।
सिनेमा समाज को जागृत करने का माध्यम : मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह में फिल्मकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सिनेमा केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि समाज और देश को जागृत करने का माध्यम भी है।
मेरी जिम्मेदारी अपनी भूमिका को बखूबी निभाना है:
मोहनलाल ने कहा, मेरी जिम्मेदारी अपनी भूमिका को बखूबी निभाना है। राजनीति का समय अब बीत चुका है। फिलहाल, फिल्म ही मेरी जिंदगी है।
इन एक्टर्स को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स:
आपको बता दें कि, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 विजेताओं में मोहनलाल के साथ ही शाहरुख खान, एक्टर विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी को भी इस दौरान बेस्ट एक्टर के सम्मान से नवाजा गया. 12वीं फेल के लिए विक्रांत ने जी तोड़ मेहनत की थी, जिसका फल स्वरूप उन्हें ये अवार्ड मिला. वहीं विधु विनोद चोपड़ा को भी इसी फिल्म के लिए सम्मानित हुए हैं. पूरा विज्ञान भवन इन सभी एक्टर्स को अवॉर्ड मिलता देख हर कोई उत्साहित हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा जानकी बोड़ीवाला को गुजराती फिल्म वश के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार से नवाजा गया. उन्होंने इसके हिंदी रीमेक शैतान में अजय देवगन की बेटी का रोल अदा किया है.
किसे कौन सा पुरस्कार:
मेन कैटेरगरी: बेस्ट हिंदी फिल्म –सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – 12वीं फेल, कटहल: ए जैकफ्रूट मिस्ट्री, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल),सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे),दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड – मोहनलाल,सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरला स्टोरी (सुदीप्तो सेन),सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल है.
क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में: बेस्ट तेलुगु फिल्म – भगवंत केशरी, बेस्ट गुजराती फिल्म – वश, बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग, बेस्ट कन्नड़ फिल्म – द रे ऑफ होप को चुना गया है.
तकनीकी और अन्य कैटेगरीज: सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक – प्रेमिष्ठुन्ना (बेबी, तेलुगु),सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका – शिल्पा राव (चलेया- जवान) सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी, सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे), विशेष उल्लेख – एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन),सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी),सर्वश्रेष्ठ गीतकार – बलगम (द ग्रुप) (तेलुगु), सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – उत्पल दत्ता (असम), सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर,सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन – हनुमान (तेलुगु) को चुना गया है.