Rajwada Mohan Cabinet Meeting : मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में इंदौर के राजबाड़ा में आयोजित हुई मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह नदारत रहे। जिसको लेकर अब कई सवाल खड़े होने लगे है। इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा में हुई इस विशेष बैठक में प्रदेश के लगभग सभी मंत्री शामिल हुए, लेकिन विवादों में घिरे विजय शाह नजर नहीं आए।
कैबिनेट में हुए कई फैसले!
मोहन सरकार की इस अहम बैठक को लेकर पहले ही बड़ी तैयारियां की गई थीं। सरकार की बैठक में कई फैसले लिए गए है। हालांकि बैठक में क्या फैसले लिए गए यह अभी सामने नही आया है, लेकिन बैठक की सबसे बड़ी चर्चा का केंद्र विजय शाह की गैरहाजिरी रही।
शाह को लेकर विवाद जारी
आपको बता दे कि मंत्री विजय शाह ने हाल ही में दिए गए एक विवादास्पद बयान के चलते विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में उनके बैठक में न आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रणनीतिक चुप्पी हो सकती है, ताकि विवाद और न बढ़े। वही भाजपा की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि शाह ने बैठक में हिस्सा क्यों नहीं लिया। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को और हवा देने में जुट गया है।