Union Bank SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी करने का सुनहरा मौका, बैंक ने 395 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज यानि की 10 अगस्त है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है। वो फटाफट आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक साइट पर विजिट करे।
पदों का विवरण
- मैनेजर एमएमजीएस-II 163
- सीनियर मैनेजर एमएमजीएस-III 153
- चीफ मैनेजर एसएमजीएस-IV 52
- असिस्टेंट जनरल मैनेजर एसएमजीएस-V 20
- डिप्टी जनरल मैनेजर टीईजीएस-VI 7
शैक्षणिक योग्यता
-
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल-टाइम) डिग्री होनी चाहिए।
-
आयु सीमा: अलग-अलग पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क: एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 177 रुपये और सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 1180 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है।
सैलरी : पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा। महंगाई भत्ता (डीए), विशेष भत्ता, आवास सुविधा या लीज किराया, मेडिकल सुविधा, अवकाश यात्रा सुविधा (एलएफसी) और बैंक के अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया: कैडर के अनुसार ऑनलाइन लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन (GD), स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा। व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। इसमें सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 45 अंक लाना आवश्यक होगा।