भोपाल। व्यापारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, हरियाणा समेत कुल 6 राज्यों में 24 घंटे बाजारों के खुले रहने की व्यवस्था। वहीं मध्यप्रदेश अब खुद को सातवें राज्य के रूप में स्थापित करने जा रहा है। श्रम विभाग के प्रस्ताव को राज्य सरकार के द्वारा मंजूरी मिल गई है। जिसके तहत प्रदेश भर में मॉल,रेस्टोरेंट, होटल ,रिसोर्ट,ऑफ़िस, दुकानें, IT सेक्टर, बिज़नेस सेंटर ,कस्ट्रक्शन साइट सभी 24 घंटे खुले रहेंगे।
फिलहाल यह व्यवस्था इंदौर शहर में बीआरटीएस और इसके दोनों ओर 100-100 मीटर क्षेत्र में शुरू की गई है। जल्द ही इसे पूरे मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। वहीं बार, पब, डिस्को क्लब ,शराब ,भांग की दुकानों को खोलने की व्यवस्था आबकारी नीति के तहत होगी।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल की चर्चा के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद अगले तीन चार दिनों में अधिसूचना जारी होते ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
जानकारी के अनुसार भोपाल सहित 16 नगर निगम औद्योगिक क्षेत्रों से 24 घंटे बाजारों के खुले रहने की व्यवस्था शुरू होगी। जिसके अन्तर्गत प्रदेश भर में मॉल,रेस्टोरेंट, होटल ,रिसोर्ट,ऑफ़िस, दुकानें, IT सेक्टर, बिज़नेस सेंटर ,कस्ट्रक्शन साइट सभी 24 घंटे खुले रहेंगे। इस फैसले से अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी साथ ही व्यापारियों का भी व्यापार बढ़ेगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
बता दे कि 24 घंटे बाजार खोलने के लिए श्रम विभाग के नियमों का पालन करना होगा। इसमें आठ घंटे की तीन शिफ्ट में काम किया जाएगा। आठ घंटे के हिसाब से ही कर्मचारियों के वेतन एवं सुविधाएं निर्धारित होंगी। एक सप्ताह में 48 घंटे से ज्यादा काम करने की अनुमति किसी को नहीं होगी।