Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी खुशखबर है। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा है कि दीपावली से हम लाडली बहनों को 1500 रूपए की राशि देंगे और साल 2028 तक योजना की राशि को 3000 रूपये तक कर दिया जाएगा। सीएम मोहन ने कहा है कि रक्षाबंधन पर बहनों को योजना की राशि में 250 रुपए बढ़ाकर देने जा रहे है।
अक्टूबर से मिलेगे 1500 रूपये
आपको बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार शगुन के तौर पर बहनों को योजना की राशि में 250 रुपए बढ़ा कर देती आई है। इस बार भी सरकार लाड़ली बहनो को रक्षाबंधन पर योजना की कुल राशि 1500 रूपए देगी। वही अक्टूबर के महीने से बहनो को 1500 रूपये महीने देने की मोहन सरकार ने घोषणा की है।
क्या बढ़कर मिलेगी राशि?
आपको बता दे कि मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव कई बार मंच से योजना की राशि बढ़ाने की बात कर चुके है। सीएम मोहन ने कई बार कहा है कि योजना की राशि को 3 हजार रूपए तक किया जाएगा। वही विपक्ष भी लगातार योजना की राशि बढ़ाने को लेकर सरकार को घेरता आया है। मोहन सरकार ने आखिरकार अब ऐलान कर ही दिया। है। आने वाले अक्टूबर माह में दिवाली के मौक पर प्रदेश की करोड़ों बहनों को 1500 रूपये हर महीने मिलने की शुरूआत हो जाएगी।
एक बार ही बढ़ी योजना की राशि
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना की शुरूआत साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों से पहले की गई थी। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने इस योजना को शुरू किया था। योजना के तहत पहले प्रदेश की करोड़ो बहनों को 1 हजार रूपये की राशि दी जाती थी। जिसेक बाद राशि को बढ़ाकर 1250 रूपये कर दिया गया था। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश की कमान मोहन यादव के हाथों आ गई। मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से अबतक योजना की राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, लेकिन अब योजना की राशि बढ़ाने का ऐलान हो गया है।