Delhi Metro Facts: मेट्रो रेल (Metro Rail) दिल्ली की लाइफ लाइन है। आप इसे दिल्ली ट्रांसपोर्ट (Delhi Transport) के दिल की धड़कन कह सकते हैं।
अगर आप दिल्ली वासी हैं तो आप भी इसमें लगभग हर रोज सफर करते होंगे। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में डेली सफर करने वालों के लिए उसमें सुनाई देने वाली आवाज काफी जानी पहचानी हो गई है। लेकिन क्या आप इस प्रतिष्ठित आवाज के पीछे छिपे चेहरे को पहचानते हैं। अगर नहीं तो हम अपनी इस दिल्ली मेट्रो फैक्ट्स (Delhi Metro Facts) की इस सीरीज में आपकी पहचान मेट्रो में सुनाई देने वाली आवाज के नाम से कराएंगे...
आपने अक्सर मेट्रो से गुजरते हुए 'अगला स्टेशन राजीव चौक है' या अंग्रेजी में इसी वाक्य (Next Staion Is Rajiv Chowk) को दोहराती आवाजों को सुना होगा। दिल्ली मेट्रो में दो भाषाएं हिन्दी और अंग्रेजी में अनाउंसमेंट होती है। जहां हिन्दी में सुनाई देने वाली आवाज किसी पुरुष की है वहीं अंग्रेजी में होने वाली अनाउंसमेंट में सुनाई देने वाली आवाज किसी महिला की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिन्दी में जो अनाउंसमेंट होती है वो शम्मी नारंग (Shammi Narang) की है और अंग्रेजी अनाउंसमेंट के पीछे रिनी सिमोन खन्ना (Rini Simon Khann) की आवाज है।
कौन हैं शम्मी नारंग
शम्मी नारंग एक भारतीय वॉइस-ओवर आर्टिस्ट (Voice Over Artis) हैं। जो कि एक न्यूज एंकर और दिल्ली बेस्ड व्यापारी भी रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है और वॉइस-ओवर प्रोफेशन में अपने करियर की शुरुआत 'वॉइस ऑफ अमेरिका' (Voice Of America) के साथ की थी। 'वॉइस ऑफ अमेरिका' में हिन्दी डिवीजन के लिए काम करते थे। इसके बाद उन्हें भारत के एकमात्र चैनल 'दूरदर्शन' (Doordarshan) में 10,000 कैंडिडेट के बीच से चुना गया और इसी के साथ वह 1970 से लेकर के 1980 तक के 'फेस ऑफ दूरदर्शन न्यूज रीडिंग' (Face of Doordarshan News Reading) बन गए थे।
दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो गुड़गांव, मुंबई मेट्रो, बैंगलोर मेट्रो, जयपुर मेट्रो और हैदराबाद मेट्रो रेल के सभी हिंदी इन-ट्रेन और इन-स्टेशन वॉइस मैसेज और अनाउंसमेंट शम्मी नारंग की आवाज में रिकॉर्ड की जाती हैं। शम्मी नारंग दिल्ली स्थित पिंड्रोप मीडिया ग्रुप के निदेशक भी हैं।
कौन है रिनी सिमोन खन्ना
रिनी खन्ना एक भारतीय टेलीविजन न्यूज एंकर हैं। उन्होंने साल 1985 से लेकर के 2001 तक राज्य द्वारा संचालित दूरदर्शन के लिए काम किया, जिसने उन्हें पूरे देश में प्रसिद्धी दिलाई। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के लिए वॉइस-ओवर प्रोफेशनल (Voice-Over Professional) और एंकर के रूप में काम किया। रिनी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में 'ऑल इंडिया रेडियो' (All India Radio) के साथ की थी। रिनी ने शम्मी नारंग के पुरुष वॉइस-ओवर के साथ दिल्ली मेट्रो के लिए फीमेल वॉइस-ओवर दिया है।