नई दिल्ली। 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन और उसके दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटी प्रदर्शन के दौरान पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षाकर्मियों पर लगाए गए जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेगी।
इस कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद अब जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की जांच एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति करेगी।
इन पांच सदस्यों को मिली जांच की जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी में न्यायपालिका, जांच एजेंसी और पुलिस प्रशासन से जुड़े अनुभवी पूर्व अधिकारियों को शामिल किया गया है।
1. जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कमेटी के अध्यक्ष।
2. जस्टिस रवि शंकर झा
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश।
3. जस्टिस शालिन्दर कौर
दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश।
4. ऋषि कुमार शुक्ला
पूर्व सीबीआई निदेशक।
5. एल. आर. बिश्नोई
मेघालय के पूर्व डीजीपी।