IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। यह सीजन खास इसलिए है क्योंकि अब नए और युवा कप्तान मैदान में उतर रहे हैं। धोनी–रोहित के बाद कौन IPL का अगला मास्टरमाइंड कप्तान बनेगा? किसके आंकड़े सबसे दमदार हैं और कौन इस बार क्रिकेट का असली सरपंच कहलाएगा-यही बड़ा सवाल है।
2026 के सभी IPL कप्तानों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड:
1. चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ कुल मैच बतौर कप्तान: 19 जीत: 8 हार: 11 जीत प्रतिशत: 42.10% धोनी की विरासत संभालने का दबाव बहुत बड़ा है। गायकवाड़ को अब खुद को साबित करना होगा।
2. मुंबई इंडियंस – हार्दिक पंड्या MI बतौर कप्तान: 29 मैच (13 जीत, 16 हार) ओवरऑल कप्तानी: 60 मैच (35 जीत, 25 हार) GT को 2022 में चैंपियन बनाया, हार्दिक के पास आक्रामक सोच है, लेकिन MI में अभी तक वो सुपरहिट कप्तान साबित नहीं हुए हैं।
3. पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर (सबसे मजबूत दावेदार) ओवरऑल कप्तानी: 87 मैच जीत: 50 हार: 35 तीन अलग फ्रैंचाइज़ी को IPL फाइनल तक ले गए
KKR को 2024 में चैंपियन बनाया श्रेयस नई पीढ़ी के सबसे भरोसेमंद कप्तान बनकर उभरे हैं।
4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार कुल मैच: 13 जीत: 10 हार: 3 जीत प्रतिशत: 76.92% (सबसे ऊँचा)** RCB को 2025 में दिलाई पहली IPL ट्रॉफी पाटीदार अब तक IPL में नए युग के सबसे सफल कप्तान दिखाई देते हैं।
5. दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल IPL में कप्तानी: 13 मैच (6 जीत, 6 हार, 1 बेनतीजा) गुजरात T20 टीम: 16 मैच (10 जीत) अक्षर का ऑलराउंड प्रदर्शन शानदार है, लेकिन कप्तानी में अभी उन्हें निरंतरता चाहिए।
6. गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल कुल मैच बतौर कप्तान: 27 जीत: 14 हार: 13 जीत प्रतिशत: 51.85% तीसरा सीजन—गिल के लिए खुद को एक स्थिर और परिपक्व कप्तान साबित करने का बड़ा मौका।
7. कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे 2025 में KKR के कप्तान: 13 मैच (5 जीत) ओवरऑल कप्तानी: 38 मैच (14 जीत, 23 हार) रहाणे का अनुभव टीम के काम आएगा, लेकिन रिकॉर्ड कमजोर है।
8. राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग कप्तानी रिकॉर्ड: 8 मैच (2 जीत, 6 हार) BAT प्रदर्शन: पिछले दो सीजन में 966 रन संजू सैमसन की जगह भरना आसान नहीं, पर प्रतिभा में दम है।
9. लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत (27 करोड़ी कप्तान) DC बतौर कप्तान: 57 मैच (30 जीत) LSG: 14 मैच (6 जीत) IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी—अब पंत को बल्ले से भी कप्तानी जैसी धार दिखानी होगी।
10. सनराइजर्स हैदराबाद – ईशान किशन (शुरुआती मैच) पहली बार IPL में कप्तान झारखंड को Syed Mushtaq Ali Trophy दिला चुके हैं पैट कमिंस की वापसी तक बड़ी जिम्मेदारी
IPL इतिहास का सबसे सफल कप्तान कौन?
- कप्तान मैच जीत जीत %
- MS धोनी 235 136 58.36%
- रोहित शर्मा 158 89 56%
- गौतम गंभीर 129 71 55%
- श्रेयस अय्यर 87 50 57%
- विराट कोहली 143 68 48%
धोनी–रोहित की तुलना में नई पीढ़ी का सबसे मजबूत दावेदार श्रेयस अय्यर दिखते हैं।
IPL 2026: कौन होगा असली मास्टरमाइंड कैप्टन टॉप 3 दावेदार:
रजत पाटीदार – 76.92% जीत प्रतिशत, पिछले सीजन के चैंपियन
श्रेयस अय्यर – तीन टीमों को IPL फाइनल, रिकॉर्ड सबसे स्थिर
हार्दिक पंड्या – GT को चैंपियन बनाया, लेकिन MI में चुनौती बड़ी
कप्तानों के लिए परीक्षा का साल:
IPL 2026 कप्तानों के लिए परीक्षा का साल है। पाटीदार और श्रेयस फिलहाल सबसे मजबूत दिखते हैं। गायकवाड़, पंत और गिल को अपने प्रदर्शन से उम्मीदें जगानी होंगी। रियान पराग और ईशान किशन के लिए यह जीवन बदलने वाला मौका है। आने वाले मैच तय करेंगे,नए युग में IPL का अगला धोनी कौन बनेगा?