CYBER CRIME: साइबर क्राइम एक ऐसा क्राइम है जिसमे आपका पूरा data हैक कर लिया जाता है और आपकी पूरी जानकारी निकाल ली जाती है जिससे आपके पर्सनल इन्फॉर्मेशन उस व्यक्ति के पास चली जाती है और आपको आर्थिक दृष्टि से बहुत ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए भारत ही नहीं अपितु अन्य देश भी इसके विरूद्ध आवाज़ उठा रहे और एकजुट होकर इसे खत्म करने का कदम उठा रहे हैं.
साइबर क्राइम के विरुद्ध भारत, अमेरिका, जापान, और ऑस्ट्रेलिया ये चारो देश एकजुट होकर इसके खिलाफ कदम उठा रहे है. इसके अंतर्गत किसी के ऊपर कार्रवाही करने के लिए चारों देश एक दूसरे की मदद करेंगे।
यह बयान चारों देशो के विदेश मंत्रियों ने मिलकर न्यूयॉर्क में दिया है. इसे कॉल टू एक्शन के द्वारा नजर रखा जायेगा।