Rahu Gochar 2024: ग्रह परिवर्तन से हमारे जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है। साल 2023 खत्म होने में महज कुछ दिन का समय बचा है। ऐसे में एक बार फिर राशियों में परिवर्तन होने जा रहा है। लेकिन इस बार अशुभ ग्रह राहु 2024 में राशि परिवर्तन नहीं करेगा। पूरे साल मीन राशि में संचरण करता रहेगा। इसकी सप्तम कन्या राशि में स्थित केतु ग्रह पर रहेगी। इसके अलावा राहु गुरु के साथ मिलकर त्रिएकादश योग का निर्माण भी करेगा। आगामी साल में कुछ राशियों पर राहु की विशेष कृपा बरसेगी। तो चलिए जानते है वो कौन से 3 राशि ऐसे है जिनकी चमकेगी किस्मत साथ ही खुलेंगे तैराकी के दरवाजे
इन राशियों पर रहेगी राहु की विशेष कृपा
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आने वाला साल बेहद खास होगा। मीन राशि में राहु का भ्रमण करना जातकों के लिए बेहद शुभ होगा। आय में वृद्धि होगी। करियर और कारोबार से संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अचानक धनलाभ होगा। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में की समस्याएं खत्म होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी राहु का मीन राशि में भ्रमण करना शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। नया वाहन और संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में से सहकर्मियों का साथ मिलेगा। जिससे तरक्की होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए भी आने वाला साल राहु ग्रह के कारण शुभ रहेगा। जातकों के कुंडली में सफलता के योग बनेंगे। सेहत में भी सुधार आएगा। जीवन शैली में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। धन लाभ और पदोन्नति के योग बन रहे हैं।