Lufthansa International Flight : आसमान में उड़ती फ्लाइट में उस समय हंगामा मच गया जब विमान में यात्रा कर रहे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी। जर्मन एयरलाइन की लुफ्थांसा की इंटरनेशल फ्लाइट बैंकांक से जर्मनी के म्युनिख जा रही थी। उसी समय प्लेन में यात्रा कर रहे एक जोड़े के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विमान के क्रू मेंबर को इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।
खबरों के अनुसार लुफ्थांसा की इंटरनेशल फ्लाइट बैंकांक से जर्मनी के म्युनिख जा रही थी, लेकिन पति-पत्नी के विवाद के चलते विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। प्लाइट की लैंडिंग से पहले क्र मेंबरों ने पहले पाकिस्तान से लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, लेकिन पाकिस्तान से इजाजत नहीं मिली इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी।
एयरपोर्ट पर विमान की लैडिंग के बाद पत्नी से झगड़ा कर रहे पति को उतारकर सुरक्षाबलों के हवाले कर दिया। बताया जा रहा कि पत्नी का अपने पति पर आरोप था की उसने फ्लाइट में खाना फेंका था और उसके एक चादर को लाइटर से जलाने की भी कोशिश की थी। इसी को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। हालांकि दोनों को क्र के मेंबरों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन जब दोनों नही माने तो विमान की इमरजेंसी लैडिंग कराने का फैसला लिया गया।