Hina Khan wedding: टेलीविजन ऐक्ट्रेस हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से 4 जून 2024 को शादी कर ली है। इस नए जोड़े ने अपने शादी से पहले लगभग 13 साल एक दूसरे को तक डेट किया हैं, उनकी मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। रॉकी एक बिजनेस मैन और फिल्म निर्माता हैं। उनका असली नाम जयंत जायसवाल है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कई लोकप्रिय शो जैसे ये रिश्ता क्या कहलाता है, साथ निभाना साथिया और ससुराल सिमर का, में काम किया है। बता दें कि रॉकी ने हिना के ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के दौरान उनका पूरा साथ दिया है।
इस शो से आगे बढ़ा था रिश्ता:
जानकारी के मुताबिक रॉकी और हिना की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर साल 2012 में हुई, जिसमें हिना खान मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं, वहीं रॉकी इस शो में सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर रहे थे। इस बीच उनका रिश्ता धीरे-धीरे गहरा होता गया और अब दोनों एक-दूजे के हो गए हैं।
बिग बॉस में दिखे थे एक साथ:
इसके अलावा बिग बॉस 11 के फैमिली वीक में रॉकी हिना के बॉयफ्रेंड के तौर पर आए हुए थे। उन्होंने हमेशा से हिना के करियर में उनका साथ दिया है, लेकिन खुद हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते थे। रॉकी उनके साथ तभी रहे जब हिना को साल 2024 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ, वह उनके सामने मजबूत बने रहते थे। हिना ने एक इंटरव्यू ने बताया कि उनके निशानों को देखकर रॉकी रोते थे, वहीं रॉकी ने कहा कि ''हिना के अलावा कुछ मायने नहीं रखता, वह मेरी दुनिया हैं ।''
सोशल मिडिया पर दी जानकारी:
रॉकी और हिना खान ने अपनी शादी की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर दी है। उन्होंने लिखा,"हमने दो अलग-अलग दुनियाओं से, एक संपूर्ण प्यार की दुनिया बनाई। हमारे दिल एक साथ धड़कने लगे, हमारे मतभेद धुंधला गए, और अब जीवनभर के लिए यह बंधन रहेगा।" उन्होंने आगे कहा कि "हम एक-दूसरे की उम्मीद और रोशनी हैं एक-दूसरे के घर हैं। हम साथ मिलकर हर बाधा को पार कर लेते हैं। आज, कानून की नजर में हमारा मिलन प्रेम सदा के लिए पवित्र हो चुका है।" साथ ही अपने फैंस से पति-पत्नी के रूप में शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगीं।