भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून इन दिनों पूरी तरह से सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। तो वही आज टीकमगढ़, पन्ना, नरसिंहपुर में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया हैं। साथ ही अगले चार दिन प्रदेश में अति से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसके चलते रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, मंडला, शहडोल, सीधी, मऊगंज, रीवा, सतना और छतरपुर में भारी बारिश होने की संभावना है।
येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं भोपाल, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, अनूपपुर और निवाड़ी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम के बदले मिजाज का असर, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ज्यादा देखने को मिल सकता है. मानसून सिस्टम के सक्रिय होने के कारण आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. तो वही 20 अगस्त को पूर्वी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है.