कटनी ; मध्यप्रदेश के कटनी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां लौकी की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों की तबियत ख़राब हो गई। जिसके बाद सभी को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर हालत में सुधार नहीं होने के चलते डॉक्टर ने सभी को कटनी जिला अस्पताल रिफर किया।
डॉक्टर ने बताई वजह
मिली जानकारी के अनुसार एसीसी प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी हरिशंकर पांडे एवं उनकी पत्नी सुधा पांडे और उनके पुत्र यश ने बीते दिनों लौकी की संब्जी खाई थी। जिसके बाद अचानक पांडे परिवार के तीन सदस्यों की तबियत खराब होने लगी। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही इस मामले को लेकर डॉक्टर का कहना है कि फूड प्वाइजन या प्वाइजन हो सकता है। रिपोर्ट सामने आने के बाद वजह का खुलासा होगा। फ़िलहाल सभी सदस्यों की हालत ठीक बताई जा रही है।