Rajya Sabha by-election 2026: भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। पुरी सुबह करीब 11:30 बजे सीएम मोहन और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं के साथ विधानसभा भवन पहुंचे और नॉमिनेशन फॉर्म भरा।
पुरी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था
हालांकि इसके पहले पुरी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और करुणा धाम आश्रम पहुंचकर संत सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और फिर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की।
पुरी ने मध्य प्रदेश को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी
इधर, हरदीप सिंह पुरी द्वारा नामांकन दाखिल करने को लेकर सीएम मोहन ने कहा कि हरदीप पुरी का राज्यसभा के लिए नामांकन मध्य प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इसे दिवाली से पहले प्रदेश को मिला उपहार बताया। सीएम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश को कई महत्वपूर्ण सौगातें दी हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी प्रदेश को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद भी प्रदेश को उनके अनुभव और सहयोग का फायदा मिलेगा।
नामांकन के दौरान दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
वहीं, इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हरदीप पुरी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके केंद्रीय मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश को कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। इस दौरान डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री प्रहलाद पटेल, कृष्णा गौर और कैलाश विजयवर्गीय समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।