Railway Recruitment 2026 : रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देशभर में स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू हो गए है और 25 नवंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी
सैलरी
पे-स्केल: स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-6 के तहत आता है, जिसमें 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (जनरल/OBC) उम्मीदवार: आवेदन शुल्क 500 रुपये है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे.
आरक्षित वर्ग (महिलाएं, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC): आवेदन शुल्क 250 रुपये है. CBT परीक्षा में बैठने के बाद यह पूरा शुल्क रिफंड हो जाएगा.
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी CEN 08/2026 स्टेशन मास्टर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- नए यूजर्स अकाउंट क्रीऐट करें।
- इसके बाद आधार डिटेल्स या आरआरबी अकाउंट क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
- दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।