एमपी सड़क परिवहन निगम : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार बीते कई सालों पहले बंद किए गए राज्य परिवहन निगम बस सेवाओं को फिर से शुरू कर सकती है। इस बात के संकेत सरकार के कैबिनेट राज्य परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिए है। उन्होंने राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की बात कही है।
दरअसल, मोहन सरकार के मंत्री उदय प्रताप सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र गाडरवारा पहुंचते थे। इस दौरान उन्होंने राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं को फिर से प्रदेश में शुरू करने का बयान दिया है। उन्होंने कहा की तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह ने राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया था। जो की गलत फैसला था। बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की प्रक्रिया की जा रही है। अभी फिलहाल प्रक्रिया शुरूआती दौर में है। इसके लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है।
मंत्री उदय प्रताप ने कहा की दिग्विजय सिंह की तत्कालीन सरकार का यह फैसला गलत था। राज्य परिवहन निगम की बस सेवाओं को बंद करने से जन मानस को यात्रा करने के लिए परेशानियों का सामना पड़ता है। हजारों लोग प्रभावित होते है। सबसे ज्यादा ऐसे लोगों को कठिनाइयां होती है जिनके पास सुलभ साधन नहीं है और जो ग्रामीण क्षेत्रों से आते है।
दिग्गी सरकार ने किया था बंद
आपको बता दें कि सड़क परिवहन निगम को तत्कालीन दिग्विजय सिंह की सरकार में जनवरी 2005 में बंद किया गया था। इसे बंद करने की प्रक्रिया 1990 के बाद से शुरू कह कर दी गई थी। सड़क परिवहन निगम को संचालित करने के लिए 29.5% हिस्सा केंद्र सरकार और 70.5% हिस्सा राज्य सरकार देती थी। यह भी बता दें कि सड़क परिवहन निगम को फिर से शुरू करने के लिए बीते माह जून में सीएम मोहन यादव ने एक बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया था।