चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET-2 के अंतर्गत ग्रुप-C के 4227 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 फरवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन पोर्टल से करें आवेदन
उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hssc.gov.in/ या सीधे भर्ती पोर्टल adv032026.hryssc.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। HSSC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
पात्रता शर्तें क्या हैं?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का HSSC Group-C CET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा पद के अनुसार निम्न योग्यताएं निर्धारित की गई हैं—
10+2 (इंटरमीडिएट)
स्नातक (Graduation)
इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा
साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना अनिवार्य है।
आयु सीमा निर्धारित
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन की प्रक्रिया ऐसे पूरी करें
आधिकारिक वेबसाइट adv032026.hryssc.com पर जाएं
“New Candidate” विकल्प पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें
लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
आवेदन शुल्क नहीं लगेगा
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि किसी भी वर्ग के उम्मीदवार से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी अभ्यर्थी बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप-C के अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी।