MP Politics : मध्यप्रदेश की राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बीते दिनों मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भीख वाला बयान देकर प्रदेश की राजनीति को गर्म कर दिया। पटेल के बयान को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग कर दी थी। तो वही इंदौर कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
मंत्री को पागल, महापौर को बताया गधा
इंदौर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक पूर्व विधायक ने विवादित बयान देकर प्रदेश की राजनीति में फिर से उफान ला दिया है। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पागल बताया। इतना ही नहीं उन्होंने इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को गधा की संज्ञान दे डाली।
दरसअल, इंदौर कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटले के भीख वाले बयान को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने कहा कि इंदौर की जनता ने महापौर पढ़ लिखा चुना, लेकिन वो किसी काम के नही है। जोशी ने प्रदर्शन के दौरान मंत्री विजयवर्गीय को पागल और महापौर को गधा करार दिया।
कांग्रेस भूली मर्यादा
पूर्व विधायक जोशी के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। बीजेपी नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस अपनी मर्यादा भूल गई है। मीडिया ने जब जोशी से सवाल किया तो उनका कहना था कि इसमे गलत क्या है? जोशी के बयान पर उनकी ही पार्टी के नेता और पूर्व सांसद मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि उन्हें भाषा का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा की जोशी की बातों में सच्चाई है।
जोशी पर भड़की बीजेपी
पूर्व विधायक अश्विन जोशी के बयान को लेकर इंदौर भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने कहा है कि उन्हें भाषा का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन वे आदत से मजबूर है, इसलिए उन्हें पागल खाने जाकर इलाज कराने की जरूरत है। इतना ही नहीं मेंदोला ने यह भी कहा की हम उनके परिजनों को उनके उपचार के लिए अवगत कराएंगे। तो वही इंदौर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा है कि बीजेपी यूवा मोर्चा जोशी के पुतले को गधे पर बैठाकर पागलखाने भर्ती कराने जाएंगे। उन्हें उपचार की आवश्यकता है, टिकट नहीं मिलने से उनकी मानसिक स्थिति खराब हो गई है।