मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज मुंबई के भिवंडी स्थित सनातन मठ पहुंचे और बागेश्वर महराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्टर गणेशोत्सव की पूजा में हुए शामिल। साथ ही महाराज से आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा भी की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
भगवान महादेव के किए दर्शन
मठ पहुंचने के बाद अभिनेता ने परिसर में स्थापित भगवान गणेश, सीताराम दरबार, बागेश्वर बालाजी और भगवान महादेव के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।
टाइगर पहले भी कर चुके है बागेश्वर महाराज से मुलाकात
बताया जाता है कि टाइगर श्रॉफ पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर चुके हैं। गणेशोत्सव के दौरान हुई इस मुलाकात को लेकर मठ में मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। अभिनेता के पहुंचने पर भक्तों ने भी उन्हें करीब से देखने के लिए काफी उत्सुकता दिखाई।