खंडवा : ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह दर्शन के लिए दूर दूर से नेता, अभिनेता से लेकर कई बड़े लोग आते है। मान्यता है कि यह दर्शन मात्र से इंसान की सभी परेशानी दूर हो जाती है। इसी कड़ी में आज प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता जिमी शेरगिल मध्यप्रदेश के खंडवा में स्थित ओमकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
विधि विधान से की पूजा अर्चना
पूजन कार्य मंदिर के विद्वान पंडित शिंटू गुरु द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धा एवं विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराया गया। दर्शन के पश्चात अभिनेता जिमी शेरगिल ने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस दौरान अभिनेता ने बेहद ही साधारण वस्त्र धारण किये हुए थे।
मंदिर समिति ने किया स्वागत
इधर, दर्शन के बाद ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी श्री राव पुष्पेंद्र सिंह द्वारा अभिनेता का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। अभिनेता जिमी शेरगिल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं प्रशंसकों में उत्साह का वातावरण बना रहा।
नर्मदा नदी के पास बसा हुआ ज्योतिर्लिंग
ओमकारेश्वर मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के पास बसा हुआ ज्योतिर्लिंग है। यहा एक मात्र ज्योतिर्लिंग है जो नदी के उत्तर में स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव जी के ममलेश्वर व अमलेश्वर दोनों रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन ममलेश्वर व अमलेश्वर दोनों के दर्शन से ही पूरे होते हैं।