आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर मालवा से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक किसान की थ्रेसर मशीन में फसने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। घटना पिपलिया चाचा गांव की है। जहां इस हादसे के बाद से गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।
खेत में काम करते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि 58 वर्षीय मांगीलाल खेत में मशीन से गेहू निकल रहा था। इस दौरान अचानक वृद्ध किसान मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज। मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू की।
अनियंत्रित होकर सड़क हादसे का शिकार हुईं बाइक
दूसरी घटना विदिशा के शमशाबाद की है। जहां बीते दिन हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक देर शाम किसी काम से बाइक से जा रहा था। इसी दौरान विदिशा रोड पर बमोरी के मोड़ के पास युवक की बाइक अचानक दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।
शमशाबाद थाना छेत्र का मामला
पुलिस ने मृतक की पहचान सानिध्य चौकसे के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सानिध्य परिवार का लौटा बेटा था। जिसकी मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। यह पूरा मामला शमशाबाद थाना छेत्र का है।