जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सातवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। जिसने कई सब्जेक्ट में फैल होने के कारण यह खौफनाक कदम उठाया। घटना जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र की है।
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र का मामला
बताया जा रहा है कि छात्र जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पास स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में अपने दोस्तों के साथ रहता था। जहां उनसे डिप्रेशन और ख़राब रिजल्ट आने के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।
मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट
हालांकि पुलिस को जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक छात्र की पहचान ओम पांडे के रूप में की है।
ओम एक होनहार छात्र
छात्र की मौत को लेकर परिजनो ने बताया कि ओम एक होनहार छात्र था। लेकिन कुछ समय पहले तबीयत खराब होने के कारण उसकी कुछ विषयों में बैक आ गई थी। इसके बाद वह तनाव में था। इस वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
मामले में आगे की जांच जारी
पुलिस को आशंका है कि पढ़ाई में बैक और इससे जुड़े तनाव के कारण ओम ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या की वजह की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।