मध्यप्रदेश लोकसभा : मध्यप्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। प्रदेश की 8 सीटों पर जारी मतदान केंन्द्रों पर सुबह से लंबी लंबी लाइने देखने को मिली। प्रदेश में चौथे और आखिरी चरण के रण में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, रतलाम, मंदासौर, खंडवा और खरगोन लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है। सभी 8 सीटों पर कुल 74 प्रत्याशी मैदान में झटे हुए है।
महिला की साड़ी पर विवाद
खंडवा लोकसभा में मतदान के बीच सनावद में एक महिला की साड़ी पर विवाद हो गया। सनावद के पोलिंग बूथ 180 पर एक महिला कमल के फूल प्रिंट वाली साड़ी पहनकर मतदान करने पहुंची थी। महिला की साड़ी को लेकर कांग्रेस ने अपनी आपत्ति जताई। जिसको लेकर विवाद हो गया। महिला का कहना है कि उनकी साड़ी पर कमल का फूल बना हुआ है, इससे कुछ नहीं होता, अगर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा है तो क्या हाथ काटकर अंदर जा रहे है आप। तो वही कांग्रेस का कहना है कि उनकी साड़ी पर एक राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा है कि महिला की साड़ी को लेकर हम निर्वाचन आयोग से शिकायत करेंगे।
मतदान के बीच कर्मचारी की मौत
लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले धार में तैनात एक कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। खबरों के अनुसार तिरला के बीओ सुमन वासने को देर रात अटैक आ गया था, जिससे चलते उसकी मौत हो गई है। वासने गंधवानी तहसील में मतदान सामग्री वितरित कर तिरला पहुंचे थे। वासने को आज चुनाव में ड्यूटी पर जाना था, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।