मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला खुद को जिन्दा साबित करने के लिए पिछले दो महीने से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है। पंचायत के रोजगार सहायक ने ऑनलाइन पोर्टल पर जिन्दा महिला को मृत घोषित कर उनका वृद्धा पेंशन रोक दिया है। शिकायत के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए मामला जांच के लिए भेज दिया है।
आपको बता दें कि ये हैरत अंगेज मामला मुरैना जनपद की ग्राम पंचायत हिंगौना कलां का बताया जा रहा है। जहां एक बुजुर्ग महिला खुद को जिन्दा साबित करने के लिए पिछले दो महीने से यहाँ वहां चक्कर काट रही है। जानकारी के अनुसार कमला डंडौतिया नमक जिन्दा बुजुर्ग महिला को पंचायत के रोजगार सहायक ऑनलाइन पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया है। साथ ही महिला का स्थानीय पता मुरैना से बदलकर भिंड कर दिया गया है।
इस फेरबदल के चलते बुजुर्ग महिला को पिछले दो महीने से वृद्धा पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है। दो महीने से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई ना होने के बाद महिला ने जिला कलेक्टर के पास गुहार लगाया है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर नेजांच के लिए मामले को जिला पंचायत भेज दिया है।