विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। वार्ड नंबर 6 में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
काम के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग निर्माणाधीन मकान में किराए से रहता था और वहां काम कर रहा था। इसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। जिसका तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव मकान की गोख में लटका रह गया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर गंजबासौदा शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।