आगर मालवा : मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में बीते रात हुए दर्दनाक हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत। सभी श्रद्धालु ओडिशा से बगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी मूसलाधार बारिश में श्रद्धालुओं की कार बरसाती नाले में बह गई। जिसकी वजह से इस दुखद हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। जिसमे 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है।
पानी के तेज बहाव में कार नाले में बही
मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन हेतु आए थे। लेकिन क्षेत्र में हो रही मूसलादार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर थे। इसी के चलते श्रद्धालुओं से भरी कार नाले में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और बह गई।
मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी
जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर कार और शवों को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि अभी तक मृतको की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
3.2 इंच बारिश हुई
बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास रात में 3.2 इंच बारिश हुई थी। इसकी वजह से नाले उफान पर आ गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रशासन के सामने जमकर नारेबाजी की है। साथ ही चक्का जाम कर दिया है।