Holika Dahan 2024: साल 2024 शुरू होने के बाद से एक बार फिर त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। मार्च माह में होली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इसके एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को अगर आप करते है तो आपके जीवन मे आ रही सभी तरह की परेशानी, दुःख तकलीफ दूर हो जाएंगे। साथ ही दहन वाले दिन चमत्कारिक उपाय करने से आपका घर धन-धान्य और समृद्धि से भर उठता है। तो चलिए जानते है कि किन उपायों को करने से आपकी किस्मत बदल जाएगी ? आइए जानते हैं....
पढ़ाई में सफलता के लिए
विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही तो होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जलानी चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही लाभ प्राप्त होगा.
लौंग और कपूर
होलिका दहन के दिन आप अग्नि में 5 लौंग और कपूर को एक साथ डालें। इससे आपके जीवन से सारी नकारात्मक ऊर्जा चली जाएगी। साथ ही पॉजिटिव एनर्जी घर में प्रवेश करेगा। वहीं, माता लक्ष्मी की असीम कृपा से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से परेशान चल रहे लोगों का संकट दूर हो जाएगा।
सूखे नारियल
सूखे नारियल का उपयोग हर पूजा में किया जाता है। दरअसल, इस हवन कुंड में अग्नि के ऊपर लाल कपड़े में बांधकर रखा जाता है। ठीक वैसे ही होलिका दहन के दिन भी आपको सूखे नारियल को 7 बार घूमाकर आग में डाल देना है। इस उपाय को करने से आपके जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
होलिका दहन के दिन करें दान
होलिका दहन के दिन आप सुबह उठकर माता लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर सकते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। इसके अलावा, आप ब्राह्मणों को दक्षिणा भी दे सकते हैं। असहाय लोगों को कपड़े, जूते, किताब, कंबल आदि का दान करने से आपको शुभ लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशहाली आएगी और सालों भर धन की वर्षा होगी।
लगाएं बेसन का उबटन
होलिका दहन के दिन अपने शरीर में काली सरसों लगाना चमत्कारिक उपाय माना जाता है या फिर आप बेसन का उबटन भी अपने बॉडी में लगा सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, इसके सूख जाने के बाद आप उसे छुड़ाकर अग्नि में डाल दें। इससे सभी सारे शारीरिक रोग दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
नौकरी पाने के लिए करें ये उपाय
यदि कोई व्यक्ति बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी पाने में असफल रहता है तो ऐसे व्यक्ति को होलिका दहन के दिन जहां पर होलिका दहन किया जाता है वहां पर नारियल, पान, सुपारी आदि का भोग चढ़ाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं और आपको जल्दी ही नौकरी से जुड़ा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
होलिका दहन के राख के फायदे
अगर आप या घर का कोई सदस्य शारीरिक बीमारी से लगातार परेशान हैं तो होलिका दहन के बाद बची राख को मरीज के सोने वाले स्थान पर छिड़कें. इससे बीमारी से जल्द छुटकारा मिलने लगता है. सफलता प्राप्ति के लिए होलिका दहन स्थल पर नारियल, पान तथा सुपारी चढ़ाएं.
फिजूलखर्ची हो जाएंगे काम
होलिका दहन के दूसरे दिन होलिकी की राख लेकर उसे लाल रुमाल में बांधकर पैसों के स्थान पर रखें. माना जाता है कि इससे फिजूलखर्ची रुक जाती है.
जल्द होगी शादी
अगर शादी में किसी तरह की बाधा आ रही हो तो होली के दिन सुबह एक पान के पत्ते पर साबूत सुपारी और हल्दी की गांठ लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं. अब बिना पलटे घर आ जाएं. अगले दिन भी यही प्रयोग करें. इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं.
शनि दोष से मिलेगा राहत
शनि दोष से बचने में भी होली की राख का उपाय सबसे कारगर माना जाता है। इसके लिए आपको करना यह है कि होलिका की राख को जल में मिलाकर हर सोमवार शिवलिंग पर अर्पित करें। कम से कम 7 सोमवार तक ये उपाय करें। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। ऐसा करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होती है। करियर और व्यापार में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।