मुंबई: बॉलीवुड स्टार Ranveer Singh की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने के महज 24 घंटे के अंदर ही 87 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। वहीं पेड प्रीमियर के जरिए फिल्म अब तक ₹8 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म का पेड प्रीमियर 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जबकि 19 मार्च से यह देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिसका असर एडवांस बुकिंग में साफ दिखाई दे रहा है।
24 घंटे में बिके 87 हजार से ज्यादा टिकट:
शनिवार को ट्रेलर रिलीज के बाद Dhurandhar: The Revenge की एडवांस बुकिंग कई टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू हुई। लोकप्रिय टिकटिंग ऐप BookMyShow पर ही फिल्म के 24 घंटे के भीतर करीब 87.81 हजार टिकट बिक चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh के मुताबिक बुकिंग शुरू होते ही फिल्म के पेड प्रीमियर के लिए हर घंटे लगभग 7,500 टिकट बिके। हालांकि यह अब तक की सबसे तेज टिकट बिक्री नहीं है, लेकिन इसे फिल्म के लिए काफी सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
पेड प्रीमियर से ₹8 करोड़ की कमाई:
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, एडवांस बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹4 करोड़ के टिकट बेच दिए थे। इनमें से लगभग ₹2.50 करोड़ की कमाई मल्टीप्लेक्स चेन PVR Cinemas, INOX Leisure और Cinepolis से हुई, जहां करीब 35,000 टिकट बिके। दिल्ली-एनसीआर के मल्टीप्लेक्स में “Super Blockbuster Plus” नाम की एक प्रीमियम टिकट कैटेगरी भी शुरू की गई है, जिसमें प्रीव्यू शो के टिकट की कीमत ₹2500 तक रखी गई है। अब तक फिल्म के पेड प्रीमियर से ₹8.06 करोड़ की कमाई हो चुकी है, जिसमें से ₹7 करोड़ से ज्यादा हिंदी वर्जन से आए हैं।
अलग-अलग भाषाओं में भी मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स:
फिल्म को हिंदी के अलावा कई भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है। अभी तक एडवांस बुकिंग में भाषाओं के हिसाब से हिंदी वर्जन-₹7 करोड़ से ज्यादा, तेलुगु-₹5 लाख से ज्यादा, तमिल- ₹4 लाख, मलयालम- ₹27 हजार और कन्नड़- ₹28 हजार कलेक्शन इस तरह रहा है। दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु में करीब 22% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है, जो इस फिल्म के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
पहले पार्ट ने किया था शानदार कलेक्शन:
बता दें कि Dhurandhar का पहला पार्ट 5 दिसंबर को रिलीज हुआ था और उसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने भारत में ₹28 करोड़ की ओपनिंग ली थी और पहले वीकेंड में ही ₹103 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। अपने पूरे रन में फिल्म ने भारत में ₹838.5 करोड़ और दुनियाभर में करीब ₹1303.35 करोड़ की कमाई की थी।
फिल्म की स्टार कास्ट:
Dhurandhar: The Revenge में Ranveer Singh के साथ कई बड़े कलाकार नजर आएंगे, जिनमें Arjun Rampal, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi, Sara Arjun अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर पहले पार्ट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है।