विकास कार्यों के चलते हटाई जा रही प्रतिमा
बता दे की उज्जैन के चमत्कारिक खड़े हनुमान मंदिर इन दिनों देश ही नहीं विदेशों तक चर्चा का केंद्र बने हुए है। दरअसल यहां सिंहस्थ 2028 के लिए विकास कार्यों के तहत सड़क मार्ग व चौराहा का चौड़ी करण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते अभी तक कई धार्मिक स्थल हटाए जा चुके हैं। लेकिन प्रशासन अभी तक खड़े हनुमान की प्रतिमा को हिला भी नहीं सके।
मूर्ति का 5 फीट हिस्सा जमीन के अंदर
आस्था से जुड़े इस मामले को लोग जहां चमत्कार से जोड़कर देख रहे है। तो वही प्रशासन का कहना है कि जिस शीला पर प्रतिमा बनी है, उस शिला का करीब 5 फीट हिस्सा जमीन में अन्य शिला के माध्यम से इंटरलॉक है। इस वजह से मूर्ति हट नहीं रही। इसलिए अब मूर्ति के चारों ओर से खुदाई की जाएगी फिर प्रतिमा बाहर निकाला जाएगा।