राजीव मिश्रा, दतिया: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारत निर्वाचन आयोग ने सूबे की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली दतिया विधानसभा में उपचुनाव का बिगुल फूंक दिया है। सियासी आयोग ने उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक आगामी 30 जुलाई 2026 को दतिया में मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को चुनाव के नतीजे आएंगे। वही 6 जुलाई से फार्म भरे जाएंगे।
दरअसल, हाल ही में कांग्रेस के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उनका विकेट गिरने के बाद से ही दतिया सीट खाली को शून्य घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद चुनाव आयोग के आदेश मिलते ही दतिया जिला निर्वाचन अधिकारी ने पूरे अंचल में आदर्श आचार संहिता लागू करने आदेश जारी कर दिया है।
दतिया उपचुनाव शेड्यूल
6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी।
13 जुलाई तक नामांकन कर सकेंगे।
नाम वापसी की अंतिम तारीख 16 जुलाई।
30 जुलाई को होगी वोटिंग।
3 अगस्त को आएगा रिजल्ट।
.png)