Corona Virus Active Cases : भारत में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3726 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बताया कि, बीते 24 घंटे में कोरोना के 700 से ज्यादा नए केस मिले है। वहीं इस बीच 6 लोगों कि मौत हुई हैं। इसके अलावा कोरोना वायरस के चार नए वैरिएंट को विशेषज्ञों ने चिह्नित किए हैं। जिसमें NB.1.8.1 और JN.1 सबसे अधिक प्रभावी है।
यहां मिले एक्टिव केस:
सूत्रों के मुताबिक कोरोना वायरस के सबसे अधिक मरीज दिल्ली, महाराष्ट्र और केरल में सामने आए हैं। जिसमें से इस समय महाराष्ट्र में 749, दिल्ली में 375 लोग कोविड पॉजिटिव और केरल में 1336 एक्टिव केस मिले हैं।
वैक्सीन और बूस्टर डोज के बाद भी मौत
कोरोना से देश के 10 राज्यों में अब तक 28 मौतें रिकॉर्ड की गई हैं। जिसमें से बेंगलुरु में 63 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को दम तोड़ दिया। बतादें कि इन्हें दोनों बूस्टर डोज और वैक्सीन भी लगा गई थीं। वहीं महाराष्ट्र और दिल्ली में भी 60+ उम्र के मरीजों की मौत हुई हैं।
लोगों को मास्क पहनने के दिए निर्देश:
ऐसे में एडवाइजरी जारी कर कर्नाटक सरकार ने लोंगों को लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराने, भीड़ से बचने और मास्क पहनने की अपील की है। वहीं अगर महाराष्ट्र में बात करें तो यहां पर 9592 कोविड टेस्ट अब तक किए गए हैं। इनमें से अकेले मुंबई में जनवरी 2025 से अब तक 749 लोग कोविड पॉजिटिव मिले।
2024 के बाद 2 नए केस:
मिजोरम में अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार कोरोना के 2 नए केस सामने आए हैं। इन्हें जोरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने, नियमित रूप से हाथ धोने, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखने की अपील की गई है।
कोविड के मिले नए वैरिएंट:
ICMR के अनुसार भारत के पश्चिम और दक्षिण में कोविड-19 के चार नए वैरिएंट की पहचान की गई है। जिसमें NB.1.8.1, JN.1 और LF.7 साथ ही XFG शामिल हैं। भारत में सबसे आम वैरिएंट JN.1 बन गया है, जो 50% से ज्यादा टेस्टिंग सैंपल में मिला है। ये इम्यूनिटी को कमजोर करने और ओमिक्रॉन के BA.2.86 का स्ट्रेन है। जिसे WHO के द्वारा ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ की श्रेणी में रखा गया है।
विशेषज्ञों ने दी सलाह:
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने कोविड के इन वैरिएंट को बहुत चिंताजनक नहीं माना। हालांकि, निगरानी में रखे गए वैरिएंट के रूप में कैटेगराइज किया है। चीन सहित एशिया के दूसरे देशों में कोविड के बढ़ते मामलों में यही वैरिएंट दिख रहा है।बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी पर तुरंत जांच कराएं। सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइज़र और मास्क का पालन करें। बुजुर्ग और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग सतर्क रहें।