जबलपुर : मध्य प्रदेश में संविधान दिवस के अवसर पर संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता सड़कों पर उतरे और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं कांग्रेस ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर संविधान रक्षा मार्च भी निकाली। जिसमे शामिल होने के लिए करीब 300 कांग्रेस कार्यकर्ता सतना और मैहर से पहुंचे।
मार्च टाउन हॉल से मालवीय चौक में होगा समाप्त
बता दें कि मार्च शहीद स्मारक, गोल बाजार से शुरू होकर मालवीय चौक पर समाप्त होगा। जिसमे शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और अरुण यादव सहित कई प्रमुख नेता पहुंचे।
भाजपा पर नेताओं ने साधा निशाना
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखे राजनीतिक हमले किए। जीतू पटवारी ने कहा कि देश का संचालन संविधान के अनुरूप होना चाहिए। वहीं उमंग सिंघार ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। सांसद विवेक तन्खा ने संसद में सांसदों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाए। तो वही अजय सिंह राहुल ने कहा कि देशभर में कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने संविधान बचाने का अभियान शुरू किया है।
यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस
मार्च के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और आम नागरिकों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित रखने और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जबलपुर पुलिस ने सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए।