IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस, DEO और ऑटोमेटिक एंट्री ऑपरेटर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है। उम्मीदवार जो इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 05 दिसंबर से पहले आवेदन करें।
वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्र लोकेशन और पाइपलाइन में विभाजित किया गया है। ईस्टर्न रिजन पाइपलाइंस में 116, वेस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 149, नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइन में 110, साउदर्न रीजन पाइपलाइन में 46 और साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 79 पद खाली हैं। अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने है।
शैक्षणिक योग्यता
टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रेड अप्रेंटिस असिस्टेंट हुमन रिसोर्स पदों के लिए संबंधित विषय में फुल टाइम बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डेटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट होल्डर के लिए 12वीं पास होने के साथ-साथ डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर में स्किल सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए 30 नवंबर 2026 तक उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी एनसीएल को 3 साल और PwBD को 10 साल तक की छूट दी जाएगी।
बिना परीक्षा होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। कोई भी विशेष परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। 12वीं/डिप्लोमा/आईटीआई/ग्रेजुएशन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस के लिए बुलाया जाएगा।