भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे ने जहां राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दिया था। तो वही दूसरी तरफ इस्तीफे को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कटारे के इस्तीफे को अस्वीकार कर दिया गया हैं। हेमंत कटारे ही उपनेता प्रतिपक्ष रहेंगे। इसके साथ ही पटवारी ने कटारे के बीजेपी में शामिल होने की खबरों को भी अफवाह बताया है।
उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत काटरे ही रहेंगे
जीतू पटवारी ने आगे कहा कि हेमंत काटरे ने पोस्ट के माध्यम से अपनी बात पार्टी के सामने रखी है। लेकिन उन्होंने इस्तीफे की बात नहीं लिखी। वह विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और आगे भी यह जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है
हालांकि इसके पहले हेमंत काटरे ने भी खुद सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि भाजपाइयों, ज़्यादा खुशफहमी पालने की ज़रूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज़ और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा। कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है!
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने लगाई थी इस्तीफे की खबर पर मुहर
बता दें कि शुक्रवार को हेमंत कटारे ने उपनेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दिया और उसके बाद उनका फोन बंद कर दिया। इसके बाद शाम 7 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से उनके इस्तीफे की खबर पर मुहर लगाई। लेकिन शनिवार को सुबह जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत कटारे के इस्तीफे को स्वीकार नहीं करने की बात कही।