MP School Holiday Cold Wave: मध्यप्रदेश में जारी शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 15 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जबकि भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
इन जिलों में अवकाश घोषित
इंदौर जिले में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं उज्जैन में नर्सरी से पांचवीं तक एक दिन की छुट्टी रहेगी। मंदसौर जिले में नर्सरी से आठवीं तक दो दिन का अवकाश दिया गया है। वही शाजापुर जिले में 5 और 6 जनवरी को नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। विदिशा में भी नर्सरी से पांचवीं तक 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। ग्वालियर जिले में नर्सरी से आठवीं तक 5 और 6 जनवरी को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि 7 जनवरी से स्कूलों का संचालन होगा।
आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद
अशोकनगर जिले में 5 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। रायसेन जिले में नर्सरी से पांचवीं तक 7 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। आगर मालवा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
टीकमगढ़ में नर्सरी से आठवीं तक 5 और 6 जनवरी को अवकाश, हरदा जिले में नर्सरी से आठवीं तक सोमवार को छुट्टी, नीमच में नर्सरी से आठवीं तक 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। रतलाम जिले में भी नर्सरी से आठवीं तक दो दिन की छुट्टी दी गई है। राजगढ़ जिले में कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में सोमवार को अवकाश, जबकि जबलपुर में 5 और 6 जनवरी को दो दिन का अवकाश रहेगा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे का असर बना रहेगा, ऐसे में जिला प्रशासन ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने की सलाह दी है।