टीकमगढ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज टीकमगढ़ जिले के छिपरी गांव में 2 करोड़ की लागत से बनी विशाल 61 फिट लंबी शिव प्रतिमा का लोकार्पण जा रहे है। यह प्रतिमा राजस्थान के कुशल कारीगरों के द्वारा रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार ने अपनी जन्मस्थली छिपरी में शारदा पहाड़ी पर तैयार करवाई है। जिसे बनवाने में करीबन 2 साल का समय लगा।
प्रदेश के तमाम मंत्री कार्यक्रम में होंगे शामिल
जिसका लोकार्पण आज शाम करीबन 4 बजे से शाम 6 बजे के बीच सीएम मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के तमाम मंत्री भी शामिल होंगे।गौरतलब है कि छिपरी गांव संत रवि शंकर महाराज रावतपुरा सरकार की जन्म स्थली है। जहां 2 साल पहले पहाड़ी पर भगवान भोलेनाथ की ध्यान मुद्रा में 51 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू किया गया था। जो की अब पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। 29 जून से 5 जुलाई तक छिपरी में रावतपुरा सरकार का प्राकट्य उत्सव मनाया जा रहा है।