श्योपुर : मध्य प्रदेश में विलुप्त होते चीतों की प्रजाति को पुनर्स्थापित करने के लिए पीएम मोदी ने ‘चीता प्रोजेक्ट’ की शुरुआत की थी। जिसकी वजह से अब प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ने लगी है। इसी के चलते आज सीएम मोहन ने बोत्सवाना से लाए दो चीतों को बाड़े से निकालकर खुले जंगल में आज़ाद किया। जिसके चलते अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 54 हो गई है। जबकि प्रदेश में चीतों की संख्या 57 है। तो वही 03 चीते गांधी सागर अभ्यारण्य में है.